पानी के लिए हाहाकार, एक चापाकल के सहारे पूरी बस्ती
Updated at : 03 Jul 2019 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : दिन के करीब दो बज रहे थे. तेज धूप, सरिसवपाही के घंटी टोल निवासी नेंगर साह दास जी दिव्यांग हैं. कहीं आने जाने के लिये इनके पास ट्राई साइकिल ही एक मात्र जरिया है. इसी के सहारे ये गांव में घूमते हैं. कुछ दिन पहले तक परिवार के लोग इन्हें हर काम में […]
विज्ञापन
मधुबनी : दिन के करीब दो बज रहे थे. तेज धूप, सरिसवपाही के घंटी टोल निवासी नेंगर साह दास जी दिव्यांग हैं. कहीं आने जाने के लिये इनके पास ट्राई साइकिल ही एक मात्र जरिया है. इसी के सहारे ये गांव में घूमते हैं. कुछ दिन पहले तक परिवार के लोग इन्हें हर काम में सहयोग करते थे.
पर आज हालात बदल गया है. दिव्यांग होते हुए भी जिस ट्राइ साइकिल पर खुद घूमते हैं, आज उसी ट्राई साइकिल पर पानी ला रहे थे. आगे में दो डब्बा, कमंडल में पानी भरा था, वहीं पीछे में भी रस्सी के सहारे पंद्रह लीटर का एक डिब्बा बांधे हुए थे. बताते हैं कि घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर मंदिर के समीप चापाकल से पानी ला रहे हैं.
यह प्रति दिन तीन बार इसी प्रकार से पानी लाते हैं, जिससे घर में खाना बनता है, बर्तन साफ होते हैं. यह किसी एक नेंगर साह की परेशानी नहीं है, पूरा बस्ती इन दिनों इस परेशानी से जूझ रहा है. बस्ती में चापाकल से पानी नहीं निकल रहा, सरकारी स्तर पर भी नियमित पानी नहीं मिल रहा. जब कभी टैंकर से बस्ती में पानी आता है, पहले पानी लेने के लिये गाली गलौज से लेकर मारपीट तक हो जाती है.
दो माह से परेशानी
इसी प्रकार राजनगर के रांटी बरई टोल में पानी के लिये हाहाकार मचा हुआ है. करीब सौ परिवार वाले इस बस्ती मे मात्र एक चापाकल ही इन दिनों चल रहा है. इसी से पूरे बस्ती के लोग पानी ले रहे हैं. यह परेशानी करीब दो माह से है. पर न तो प्रशासन के द्वारा बस्ती में चापाकल को ठीक कराया गया है और न ही टैंकर से ही पानी दिया जा रहा है.
जिससे लोग बेहाल हो रहे हैं. खासकर अन्य काम काज के लिये फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. गांव के सुखराम चौरसिया बताते हैं कि गांव में नल का जल योजना के
तहत बोरिंग तो लगाया गया पर आज तक टैंक नहीं बनाया जा सका है. जिस कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




