मैजिक वैन पलटी, एक दर्जन बराती हुए घायल

Updated at : 26 Jun 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
मैजिक वैन पलटी, एक दर्जन बराती हुए घायल

बाबूबरही : थाना क्षेत्र के बाबूबरही खुटौना पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर खोजपुर नहर चौक से पश्चिम मंगलवार को बारात से लदी मैजिक गाड़ी पलट गई. जिसमें सवार एक दर्जन लोग जख्मी हो गए. सभी जख्मी को बरात के दूसरे गाड़ी से सीएचसी इलाज के लिए लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उदय शंकर प्रसाद, […]

विज्ञापन

बाबूबरही : थाना क्षेत्र के बाबूबरही खुटौना पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर खोजपुर नहर चौक से पश्चिम मंगलवार को बारात से लदी मैजिक गाड़ी पलट गई. जिसमें सवार एक दर्जन लोग जख्मी हो गए. सभी जख्मी को बरात के दूसरे गाड़ी से सीएचसी इलाज के लिए लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उदय शंकर प्रसाद, डॉ स्वरूप दत्ता व डॉ नंदलाल महतो सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों ने इलाज किया. प्रभारी ने बताया कि जख्मी 8 लोगों को बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

जिसमे 6 वर्षीय अकसा प्रवीण की हालत नाजुक है. जानकारी के अनुसार अरेर थाना क्षेत्र के मधवापट्टी गांव निवासी मो. आखिर के लड़का मो. अमजद का बारात थाना क्षेत्र के बसहा गांव निवासी मो. जाफिर उर्फ बेचन के यहां जा रही थी. बारात माधवापट्टी से चार पहिया वाहन से बसहा को जा रही थी.
खोजपुर नहर चौक से पश्चिम तालाब के निकट तीखा मोड़ होने के कारण मैजिक वैन पेड़ में ठोकर मारते हुये सड़क से तकरीर 10 फीट नीचे जा गिरा. जिसमें माधवापट्टी गांव निवासी मो. नसीर उद्दीन 25 वर्ष, मो. सकुर उद्दीन 17 वर्ष, मो. अनवर 40 वर्ष, मो. सलमान 35 वर्ष, मो. अफवान 20 वर्ष, मो. शकील 32 वर्ष तथा सोहास बिस्फी निवासी मो. अनवर अली एवं रधेपुरा निवासी अब्दुल गफूर की पुत्री अकसा परवीन 6 वर्ष को मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया है. जब की मो. आदिल मधबापट्टी निवासी मो. आदिल का पुत्र यासीन 10 वर्ष, मो. काफील 27 वर्ष एवं मो. आदिल का इलाज सीएचसी में चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन