जमीन चिह्नित होने पर भी अभी तक नहीं बन सका वेंडिंग जोन

Published at :06 Jun 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन चिह्नित होने पर भी अभी तक नहीं बन सका वेंडिंग जोन

मधुबनी : जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान शुरू कर दिया गया है. कहां किस जगह से किस हद तक अतिक्रमण को हटाना है इसके लिये लाल निशान लगाये जा रहे हैं. इसमें सबसे अधिक फुटपाथी दुकानदार ही कार्रवाई के प्रभाव में आयेंगे. पर इनके लिये […]

विज्ञापन

मधुबनी : जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान शुरू कर दिया गया है. कहां किस जगह से किस हद तक अतिक्रमण को हटाना है इसके लिये लाल निशान लगाये जा रहे हैं. इसमें सबसे अधिक फुटपाथी दुकानदार ही कार्रवाई के प्रभाव में आयेंगे.

पर इनके लिये अब तक वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया गया है. इन दुकानदारों के लिए अब तक वेंडिंग जोन की व्यवस्था नहीं हुई है. सालो से फुटपाथी दुकानदारों के लिये वेंडिंग जोन बनाने के आदेश दिये जा रहे हैं, पर अब तक इसे धरातल पर नहीं उतारा जा सका है. प्रत्येक नगर निकायों में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (नूलम) के तहत फुटपाथ दुकानदारों का नियमन कर इन्हें वेंडिंग जोन चिह्नित कर बना कर दिये जाने का प्रावधान है.

जबकि अक्टूबर 2015 से ही इस दिशा में कार्य किया जा रहा है. स्थानीय फुटपाथ विक्रेता संघ द्वारा शहर में खाली पड़े सरकारी भूमि को चिह्नित कर प्रशासन को सूचित किया गया. बताते चलें कि शहर में करीब 11 सौ निबंधित फुटपाथी दुकानदार हैं. जिनके लिये वेंडिंग जोन बनना है.

2016 में लाया गया था प्रस्ताव
स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट 2014 एवं बिहार राज्य फुटपाथ दुकानदार (आजीविका का संरक्षण एवं रोजगार का विनियमन) नियमावली 2017 के तहत गठित टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक 21 दिसंबर 2016 को बैठक में नप के कार्यपालक पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव लाया गया था. जिसमें फुटपाथ विक्रेता संघ के सदस्य भी शामिल थे. 23 दिसंबर 2016 की बैठक में वेंडिंग जोन के लिए चिह्नित किये गये भूमि का प्रतिवेदन नप के अमीन ने दिया.

Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन