तालाब पर घर बनाने से रोका तो चौकीदार को जमकर पीटा

Updated at : 10 May 2019 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब पर घर बनाने से रोका तो चौकीदार को जमकर पीटा

रहिका : थाना क्षेत्र के जगतपुर-मिठौली में सड़क निर्माण कंपनी द्वारा सड़क निर्माण के लिये जमीन को अतिक्रमण मुक्त किये जाने से आक्रोशित लोगों ने पंचायत के मुखिया के जमीन पर घर बनाने की कोशिश की. जब मुखिया के लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया तो लोगों ने हंगामा किया, सड़क जाम किया व समझाने […]

विज्ञापन

रहिका : थाना क्षेत्र के जगतपुर-मिठौली में सड़क निर्माण कंपनी द्वारा सड़क निर्माण के लिये जमीन को अतिक्रमण मुक्त किये जाने से आक्रोशित लोगों ने पंचायत के मुखिया के जमीन पर घर बनाने की कोशिश की. जब मुखिया के लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया तो लोगों ने हंगामा किया, सड़क जाम किया व समझाने पहुंचे चौकीदार को पीटा.

बताया जा रहा है कि करीब सौ की संख्या में लोगों ने हंगामा किया. जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान जिनका घर सड़क के जमीन में आ रहा था, उसे तोड़ दिया गया. इसके बाद कुछ लोग बगल के ही एक तालाब पर घर बनाने की कोशिश करने लगे. यह तालाब पंचायत के मुखिया सोमनाथ चौधरी का निजी बताया जा रहा है. जब सोमनाथ चौधरी के परिवार ने तालाब पर घर बनाने से रोका तो लोगों ने हो हंगामा किया. इसके बाद सड़क को जाम कर दिया.
सड़क जाम स्थल पर जैसे ही चौकीदार विपत्ति पासवान पहुंचा तो सड़क जाम करने वाले लोगों ने चौकीदार को बुरी तरह पीटा. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. चौकीदार के बयान पर डब्लू चौधरी, प्रयाग चौधरी, रमन चौधरी, देव नारायण चौधरी, विशाल चौधरी, अनिल चौधरी, कौशल चौधरी, सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया है. वहीं थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है. मारपीट करने वाले लोगों के उपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन