व्यवसायी के कर्मी से दो लाख की लूट

पंडौल, मधुबनीः सकरी थाना क्षेत्र के जरहटिया गांव के पास शनिवार की शाम करीब शाम साढ़े सात बजे अपराधियों ने दरभंगा के एक व्यापारी के कर्मचारी से दो लाख रुपये नकद लूट लिये. अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के लिये हथियार का भय दिखाया और कर्मचारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल कर रकम […]
पंडौल, मधुबनीः सकरी थाना क्षेत्र के जरहटिया गांव के पास शनिवार की शाम करीब शाम साढ़े सात बजे अपराधियों ने दरभंगा के एक व्यापारी के कर्मचारी से दो लाख रुपये नकद लूट लिये. अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के लिये हथियार का भय दिखाया और कर्मचारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल कर रकम लूट ली. इस दौरान ग्रामीणों को भयभीत करने के लिए अपराधी रिवॉल्वर लहराते हुए दरभंगा जिला क्षेत्र में भाग गये.
बताया जाता है कि दरभंगा के व्यापारी का कर्मचारी जयनगर से तकादा करके दरभंगा लौट रहा था. लोगों की मानें तो बाइक सवार दो अपराधी मधुबनी से ही उसका पीछा कर रहे थे और जरहटिया पुल के निकट सुनसान पाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल सकरी थाना पुलिस वारदात को लेकर कुछ भी स्पष्ट बताने को तैयार नहीं है. लेकिन स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, अपराधियों ने कर्मी से पांच लाख से अधिक की राशि लूटी है. घटना के बाद दरभंगा व मधुबनी जिला पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




