24 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधवापुर : इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं बटालियन एसएसबी के जवानों ने एक कार्रवाई के दौरान बाइक से ले जा रहे 24 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. एसएसबी मधवापुर के कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर मुकेश कुमार कर्ण ने बताया कि गुप्त रूप से मिली सूचना के आधार पर मधवापुर स्थित उच्च […]
विज्ञापन
मधवापुर : इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं बटालियन एसएसबी के जवानों ने एक कार्रवाई के दौरान बाइक से ले जा रहे 24 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. एसएसबी मधवापुर के कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर मुकेश कुमार कर्ण ने बताया कि गुप्त रूप से मिली सूचना के आधार पर मधवापुर स्थित उच्च विद्यालय के पास एक बाइक सवार को रोककर जांच की गयी.
जांच में उसके बाइक पर लदे थैले से 24 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्कर पप्पू यादव व रंजीत यादव स्थानीय थाना क्षेत्र के लालपट्टी गांव का निवासी बताया गया है. जिसे अग्रेतर कार्रवाई हेतु स्थानीय थाने को सुपुर्द कर दिया गया. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मद्य निषेध धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










