बैंक खाता से दो लाख रुपये उड़ाने की प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2018 4:25 AM
मधुबनी : हनुमान नगर वार्ड-13 निवासी राजकमल सिंह आजाद ने बैंक खाता से दो लाख से ज्यादा रुपया निकाल लिये जाने को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदक ने कहा है कि सूड़ी स्कूल के निकट आइसीआइसीआइ बैंक शाखा में खाता संचालित है. उन्होंने अज्ञात लोगों द्वारा खाता से रुपया निकाल लिये […]
मधुबनी : हनुमान नगर वार्ड-13 निवासी राजकमल सिंह आजाद ने बैंक खाता से दो लाख से ज्यादा रुपया निकाल लिये जाने को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदक ने कहा है कि सूड़ी स्कूल के निकट आइसीआइसीआइ बैंक शाखा में खाता संचालित है. उन्होंने अज्ञात लोगों द्वारा खाता से रुपया निकाल लिये जाने की आशंका व्यक्त की है. आवेदक ने कहा है कि इससे पूर्व बैंक के कुछ कर्मी फोन कर दो लाख रुपये का एफडी कराने का दबाव बना रहे थे. इनकार करने पर धमकी भी दी गई. आवेदक ने यह भी बताया कि शहर के एक मोबाइल दुकान से मोबाइल खरीदने के बाद डेबिट कार्ड से पेमेंट किया था. आवेदक ने कहा है कि उक्त लोगों ने ही मिलीभगत कर खाता से राशि निकाल लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










