कमला पर नया रेल पुल जल्द

Published at :29 May 2014 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
कमला पर नया रेल पुल जल्द

मधुबनीः जिले के विदेश्वर स्थान झंझारपुर पथ में कमला बलान नदी पर बने रेल सह सड़क पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. यहां नये पुल बनाने के लिये पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख देव नारायण प्रसाद ने परियोजना प्रतिवेदन सौपने का निर्देश बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड को दिया है. […]

विज्ञापन

मधुबनीः जिले के विदेश्वर स्थान झंझारपुर पथ में कमला बलान नदी पर बने रेल सह सड़क पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. यहां नये पुल बनाने के लिये पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख देव नारायण प्रसाद ने परियोजना प्रतिवेदन सौपने का निर्देश बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड को दिया है. निगम के प्रबंध निदेशक को नये पुल निर्माण के लिये तकनीकी अनुमोदन प्रदान कर प्रतिवेदन देनेको कहा है. ताकि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू की जा सके.

लंबे समय से रही मांग

गौरतलब है कि इस क्षेत्र के लिये महत्वपूर्ण इस पुल निर्माण के लिये ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्र लगातार कोशिश करते रहे हैं. सड़क की महत्ता एवं इनके अनुरोध को देखते हुए मरम्मति का कार्य कई बार हुआ. लेकिन निर्माण का काम अटका हुआ था. निर्माण को हरी झंडी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी है.

हजारों गांवों को मिलेगी राहत

उल्लेखनीय है कि लखनौर, झंझारपुर व मधेपुर प्रखंड को जोड़ने वाला यह पुल दरभंगा जिले के तारडीह, मनीगाछी, अलीनगर, एवं घनश्यामपुर को भी जोड़ता है. पुराने एन एच 57 पर अवस्थित रेल सह सड़क पुल से 7 किलोमीटर दूरी पर है. वहीं रेलवे द्वारा भी अमान परिवर्तन योजना के तहत पुराने रेल सह सड़क पुल की बगल में एक रेल पुल का निर्माण किया जा रहा है. लेकिन इसमें सड़क यातायात की सुविधा नही है. इस कारण पुराने पथ में अवस्थित पुल की महत्ता और अधिक बढ गयी है. इस सड़क निर्माण के लिये निविदा की प्रक्रिया जारी है. लेकिन जजर्र पुल के कारण सड़क की उपादेयता संदिग्ध हो जायेगा. निर्माण की स्वीकृति मिलने से लोगों में काफी हर्ष है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन