मोबाइल टॉवर के कंपनियों एवं जमीन मालिकों के बीच एकरार नामा
मधुबनी : शहर में लगे विभिन्न कंपनियों के मोबाइल टॉवर को सील किया जा सकता है. जिससे मोबाइल उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है. दरअसल, शहर में लगे 31 मोबाइल टॉवर के कंपनियों एवं जमीन मालिकों के बीच एकरार नामा बिना स्टांप शुल्क जमा किये ही कर लिया गया है. जो नियम के विरुद्ध है. […]
मधुबनी : शहर में लगे विभिन्न कंपनियों के मोबाइल टॉवर को सील किया जा सकता है. जिससे मोबाइल उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है. दरअसल, शहर में लगे 31 मोबाइल टॉवर के कंपनियों एवं जमीन मालिकों के बीच एकरार नामा बिना स्टांप शुल्क जमा किये ही कर लिया गया है. जो नियम के विरुद्ध है. विभाग ने इसे लीज के श्रेणी में माना है. वहीं नगर परिषद क्षेत्र में लगे विभिन्न मोबाइल कंपनियों द्वारा नवीकरण शुल्क भी जमा नहीं किया गया है.
आपके शहर में
बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा टावर को सील करने की तैयारी चल रही है. रजिस्ट्रार कार्यालय एवं नगर परिषद कार्यालय दोनों ने ही टावर कंपनियों को नोटिस जारी किया. इससे दोनों विभाग को राजस्व की क्षति हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए