Madhubani Mandi Bhav: ₹1300 क्विंटल बिक रहा आलू, रिफाइंड तेल पहुंचा ₹200 लीटर तक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani Mandi Bhav: ₹1300 क्विंटल बिक रहा आलू, रिफाइंड तेल पहुंचा ₹200 लीटर तक

Madhubani Mandi Bhav: मधुबनी की गिलेशन मंडी में 21 मई को सूखे मेवों के दाम बढ़े. कठिया बादाम में ₹150 और नमकीन पिस्ता में ₹250 का उछाल. बाजार जाने से पहले यहाँ चेक करें चावल, तेल और दालों का ताजा भाव…

विज्ञापन

Madhubani Mandi Bhav: मधुबनी शहर की प्रमुख ‘गिलेशन मंडी’ में आज अनाज, खाद्य तेल, दालों और ड्राई फ्रूट्स के ताजा भाव जारी हो गए हैं. बढ़ती महंगाई का असर सूखे मेवों पर साफ दिख रहा है, जहां कठिया बादाम और नमकीन पिस्ता की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

यदि आप आज घर का राशन या रसोई का सामान खरीदने मंडी जाने की योजना बना रहे हैं, तो वर्तमान दरों की पूरी सूची नीचे देख सकते हैं:

1. मसाले और ड्राई फ्रूट्स (प्रति किलो)

किराना बाजार में मसालों के दाम स्थिर हैं, लेकिन बादाम और पिस्ता के भाव आसमान छू रहे हैं. कठिया बादाम में 150 रुपये और नमकीन पिस्ता में 250 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है:

  • कठिया बादाम: ₹800 रुपये प्रति किलो
  • नमकीन पिस्ता: ₹1440 रुपये प्रति किलो
  • काजू: ₹750 से ₹1400 प्रति किलो (गुणवत्ता के आधार पर)
  • किशमिश: ₹400 से ₹700 प्रति किलो
  • जीरा: ₹280 से ₹300 प्रति किलो
  • अजवाइन (जवाइन): ₹250 प्रति किलो

2. अनाज, आटा और खाद्य तेल के भाव

मंडी में आज चावल, आटा और खाना पकाने के तेल की कीमतें इस प्रकार दर्ज की गई हैं:

  • चावल: ₹42 से ₹150 प्रति किलो (क्वालिटी के अनुसार)
  • आटा: ₹40 से ₹50 प्रति किलो
  • सरसों तेल: ₹160 से ₹190 प्रति लीटर
  • रिफाइंड तेल: ₹140 से ₹200 प्रति लीटर

3. दालें, चीनी और आलू के ताजा भाव

रसोई के बजट को प्रभावित करने वाली दालों, चीनी और आलू के रेट आज गिलेशन मंडी में कुछ इस तरह हैं:

  • अरहर दाल: ₹110 से ₹140 प्रति किलो
  • मूंग दाल: ₹120 से ₹150 प्रति किलो
  • उड़द दाल: ₹120 से ₹150 प्रति किलो
  • मसूर दाल: ₹82 प्रति किलो
  • चना दाल: ₹80 प्रति किलो
  • चीनी: ₹4600 रुपये प्रति क्विंटल
  • आलू: ₹1300 रुपये प्रति क्विंटल

व्यापारियों की सलाह: गिलेशन मंडी के स्थानीय आढ़तियों और खुदरा दुकानदारों के अनुसार, मंडी में सामानों की दैनिक आवक और मांग के आधार पर खुदरा दुकानों तक पहुंचते-पहुंचते इन कीमतों में हल्का-फुल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं, दुकानदारों का यह भी कहना है कि बढ़ती महंगाई के कारण बाजार की बिक्री पर असर पड़ रहा है.

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन