Madhubani News : विकास शिविर में 117 लोगों को मिला लाभ

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : विकास शिविर में 117 लोगों को मिला लाभ

प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पंचायत के वार्ड 13 के ग्राम परसा में अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पंचायत के वार्ड 13 के ग्राम परसा में अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सरकार की ओर से चलाये जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. मौके पर चार लाभार्थियों को राशन कार्ड दी गई. 32 को जन्म प्रमाण पत्र के साथ 25 को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया. मौके पर तीन लोगों को विकलांगता प्रमाण पत्र भी मिला. शिविर में अर्पण कुमार, पंचायत सेवक बिंदु नाथ पांडेय, राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार, आवास सहायक ललन प्रसाद, विकास मित्र मीरा देवी, टोला सेवक गंगाराम, स्वच्छता पर्यवेक्षक सरवन पंजियार, बाला लखनदार और शुभ चंद्र झा उपस्थित थे. सरपंच हीरालाल यादव सहित कई कर्मी और स्थानीय लोगों ने कई प्रमाण पत्र का वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन