बाइक के साथ अपराधी गिरफ्तार

Published at :20 May 2014 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक के साथ अपराधी गिरफ्तार

बेनीपट्टीः बेनीपट्टी-पुपरी एसएच 52 पथ के सोन्हौली डायवर्सन पर विगत 5 अप्रैल की रात्रि 8 बजे लूटी गई अपाची बाइक और मोबाइल के साथ पुलिस ने कुख्यात अपराधी मनोरंजन कुमार उर्फ भीमा राय को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के संग से बेनीपट्टी पुलिस ने लूटी गई अपाची बाइक नंबर बीआर 32 एच/8722, मोबाइल के […]

विज्ञापन

बेनीपट्टीः बेनीपट्टी-पुपरी एसएच 52 पथ के सोन्हौली डायवर्सन पर विगत 5 अप्रैल की रात्रि 8 बजे लूटी गई अपाची बाइक और मोबाइल के साथ पुलिस ने कुख्यात अपराधी मनोरंजन कुमार उर्फ भीमा राय को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार अपराधी के संग से बेनीपट्टी पुलिस ने लूटी गई अपाची बाइक नंबर बीआर 32 एच/8722, मोबाइल के अलावे लूट की घटना में प्रयुक्त एक बाइक सीबीजेड भी बरामद किया है.

बताते चलें कि दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने अनुमंडल के साहरघाट थाना क्षेत्र के बैंगरा गांव के आनंद कुमार की बाइक व मोबाइल उस वक्त हथियारों के बल पर लूट ली थी जब वह पुपरी से अपने घर लौट रहे थे. गिरफ्तार अपराधी बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव का रहने वाला है. गिरफ्तारी मोबाइल सर्विलांस के आधार पर होने की जानकारी पुलिस ने दी है.

इस संबंध में सोमवार की शाम पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बेनीपट्टी थाना परिसर में पत्रकारों को बताया कि बाइक लूट कांड का पर्दाफाश करने के साथ ही उसी रात गिरफ्तार अपराधी के गिरोह द्वारा रक्सौल हावड़ा ट्रेन में की गई डकैती ओर 12 अप्रैल की रात बिस्फी थाना क्षेत्र के दुधैल गांव में छोटा साह के सोने चांदी की दुकान में हुई लूट का भंडाफोड़ भी कर लिया गया है.

पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष ने बताया कि इन लूट कांड गिरोह के दो कुख्यात अपराधी दरभंगा जिले के बंटी उर्फ गौरव और सुनील मंडल रघौली पहले ही ट्रेन डकैती कांड में पुलिस की हत्थे चढ़ कर जेल की हवा खा रही है जिसको बेनीपट्टी पुलिस रिमांड पर लेगी.

उन्होंने बताया कि उक्त तीनों डाकेजनी कांड में इस नये गिरोह के शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है. इसकी गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस की छापामारी जारी है. मालूम हो कि एसपी नवीन चंद्र झा के आदेश पर डीएसपी राजेश सिंह प्रभाकर के नेतृत्व में इसके लिए एक टीम गठित की गई थी. टीम में पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, एसआइ सदानंद साहु, मो. साजिद आलम, बिस्फी के थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल, एसआइ बिस्फी सदानंद सिंह सहित अन्य शामिल थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह आपराधिक गिरोह इतना शातिर और चुस्त था कि योजना बनाते ही अपराध को अंजाम दे देता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन