Madhubani News : 1150 बोतल शराब जब्त, एक गिरफ्तार, एक फरार
Updated at : 12 Apr 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन

छापेमारी अभियान के दौरान बिस्फी डीह निवासी उमेदी यादव के भूसा घर से 1150 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई.
विज्ञापन
बिस्फी.
छापेमारी अभियान के दौरान बिस्फी डीह निवासी उमेदी यादव के भूसा घर से 1150 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि सूचना पर छापेमारी की गयी. पुलिस शराब तस्कर उमेदी यादव को मौके पर ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं, दूसरा शराब तस्कर कन्हैया कुमार मौके पर फरार हो गया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.शराब लोड कार जब्त, तस्कर फरार
फुलपरास.
लौकही थाने की पुलिस ने शनिवार को गश्ती के दौरान कौरयाही गांव से 207 लीटर नेपाली देसी शराब लदी कार जब्त की, लेकिन तस्कर पुलिस टीम को देखते ही शराब लोड कार छोड़कर भाग गया. मामले में लौकही थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि शराब लोड कार को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है.120 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ बाइक जब्त
झंझारपुर.
अररिया संग्राम पुलिस ने नेपाली देशी शराब के साथ बाइक जब्त की. मामले में अररिया संग्राम थाना में बाइक मालिक व अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने कहा कि सूचना पर सहायक थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को वाहन चेकिन के लिए भेजा गया. घोघरडीहा – सिरखरिया पथ पर पुलिस को देखते दी बाइक एवं शराब छोड़कर भाग गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का फायदा उठाकर तस्कर भाग निकला. पुलिस ने नेपाली देसी शराब 300 एमएल का 120 लीटर बरामद हुई.74 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मधवापुर.
इंडो नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं बटालियन बीओपी मधवापुर के एसएसबी जवानों ने गश्ती के दौरान विभिन्न ब्रांडों के 74 बोतल शराब के साथ बाइक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई सीमा स्तंभ से लगभग 500 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र में की गयी. गिरफ्तार तस्कर दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा थाना गांव निवासी राजेश कुमार बताया गया है. जिसे अग्रेतर कार्रवाई के लिए स्थानीय मधवापुर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




