पंडौल किराना व्यवसायी लूटकांड का खुलासा, पांच अपराधी धराये

Published at :16 Jan 2018 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
पंडौल किराना व्यवसायी लूटकांड का खुलासा, पांच अपराधी धराये

सकरी/पंडौल : बीते पांच जनवरी को पंडौल में किराना कारोबारी पर हुए हमले का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है. इस मामले में सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश के निर्देश पर बनी टीम को पांच अपराधियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है़ पुलिस ने इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार […]

विज्ञापन

सकरी/पंडौल : बीते पांच जनवरी को पंडौल में किराना कारोबारी पर हुए हमले का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है. इस मामले में सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश के निर्देश पर बनी टीम को पांच अपराधियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है़ पुलिस ने इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि पुलिस की मानें तो इस मामले में शामिल दो अपराधी अब भी फरार हैं. पकड़े गए अपराधी सोनकी ओपी थाना क्षेत्र के भीट्ठी मझियाम निवासी अमरीक सहनी ने घटना के संदर्भ में सभी जानकारी पुलिस को दी. डीएसपी के निर्देश पर बनी टीम ने उसकी निशानदेही पर ताबड़तोड़ छापेमारी करती रही. जिसके बाद पांच अपराधी को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. रविवार की देर शाम तीन मोटरसाइकल सहित पांच अपराधी को पकड़ा जा सका.

पंडौल कांड के बाद गिरफ्तार अमरीक सहनी से जरूरी पूछताछ के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया़ वहीं इस मामले में मनिगाछी थाना के चनौर हनुमान नगर निवासी अमरेश कुमार सिंह उर्फ लावा भाई, मनिगाछी थाना क्षेत्र के ही बघांत गांव निवासी प्रदिप कुमार मिश्र उर्फ टनटन, सोनकी ओपी थाना क्षेत्र के भीट्ठी मझियाम निवासी जगन्नाथ सहनी व मब्बी ओपी थाना क्षेत्र के बस्ती मनिहारी निवासी कन्हैया सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है़ अमरीक सहनी व जगन्नाथ सहनी दोनों सगे भाई हैं. पूछताछ के दौरान उन्होंने कई अन्य कांड में अपने संलीप्तता की बात भी स्वीकार की है़ सभी को सोमवार को जेल भेज दिया गया़
अन्य कांड जिसमें थे सभी शामिल : पुलिस के पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधियों ने पूर्व में हुए 4 और घटना में अपने संलीप्तता को स्वीकार किया है़ सकरी थाना कांड संख्या 111/17 जिसमें छह सितंबर को मनिगाछी थाना स्थित रहमानी गैस एजेन्सी के कर्मी से सकरी पुरानी बाजार फोरलेन के समीप बंदूक दिखाकर साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिया गया था़ पंडौल थाना कांड संख्या 187/17 जिसमें 19 नवंबर को एक फौजी को नशा खिलाकर उसके पास से सभी सामान, एटीएम व रूपये लूट लिया गया था़ पंडौल थाना कांड संख्या 198/17 जिसमें 4 दिसंबर को खनगांव के समीप मार्गदर्शन नॉन बैंकिंग कंपनी के कर्मी पर जानलेवा हमला किया गया था़ सकरी थाना कांड संख्या 01/18 के अनुसार 2 जनवरी को साहेब पेट्रोल पंप सकरी के मालिक अरुण कुमार ठाकुर को डॉन बॉस्को स्कूल के पास बंदुक दिखाकर 1 लाख 86 हजार रुपये लूट लिया गया़
ये थे टीम के सदस्य : पंडौल किराना व्यवसायी पर हुए हमले के दौरान गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया जो बाकी अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर सके़ इस टीम में पंडौल थानाध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान, सकरी थानाध्यक्ष राजेश कुमार, इंदल यादव, मो. फईम, अशोक सिंह, धीरेन्द्र सिंह व विरेन्द्र कुमार शामिल थे़ सोमवार को पंडौल थानाध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपरोक्त खुलासा किया . मालूम हो कि पांच जनवरी की शाम किराना व्यवसायी वीरेन्द्र प्रसाद पर अपराधियों ने घर जाने के दौरान हमला कर दिया था. इसमें एक अपराधी को तत्काल ही लोगों ने दबोच लिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन