हत्या मामले में एक को आजीवन कारावास

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के भच्छी गांव में हुए चर्चित घूरन मुखिया हत्याकांड मामले में त्वरित न्यायालय प्रथम के न्यायाधीश विनय कुमार सिंह के न्यायालय में गुरुवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई. न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद दोषी अभियुक्त भच्छी निवासी बहादुर मुखिया को दफा 302 भादवि आजीवन […]
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के भच्छी गांव में हुए चर्चित घूरन मुखिया हत्याकांड मामले में त्वरित न्यायालय प्रथम के न्यायाधीश विनय कुमार सिंह के न्यायालय में गुरुवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई. न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद दोषी अभियुक्त भच्छी निवासी बहादुर मुखिया को दफा 302 भादवि आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही न्यायालय ने दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर आरोपी को एक साल अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक वैद्यनाथ चौधरी ने बहस करते हुए न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा की मांग की थी.
वहीं बचाव पक्ष से वरीय अधिवक्ता रामानंद झा ने बहस किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










