कैनाल की सफाई नहीं होने पर होगा जलजमाव

मधुबनी : शहर में जल निकासी का सबसे बड़ा स्रोत वाट्सन कैनाल है. जब तक कैनाल की सफाई नहीं करायी जायेगी और मुहल्लों से निकलने वाला पानी का जुड़ाव कैनाल से नहीं होगा तब तक शहर की आधी आबादी हर साल जल जमाव की परेशानी से जूझती रहेगी. इसके लिए नप प्रशासन को ही पहल […]
मधुबनी : शहर में जल निकासी का सबसे बड़ा स्रोत वाट्सन कैनाल है. जब तक कैनाल की सफाई नहीं करायी जायेगी और मुहल्लों से निकलने वाला पानी का जुड़ाव कैनाल से नहीं होगा तब तक शहर की आधी आबादी हर साल जल जमाव की परेशानी से जूझती रहेगी. इसके लिए नप प्रशासन को ही पहल करना होगा. ये बातें प्रभात खबर की ओर से वार्ड नंबर 25 में प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने कही. इस दौरान लोगों ने जहां साफ- सफाई की सराहना की.
वहीं आधारभूत संरचना के निर्माण नहीं होने से हो रही कठिनाई पर नाराजगी जाहिर की. लोगों ने कहां वार्ड में नाला का निर्माण नहीं होने से जल जमाव की समस्या रहती है. बरसात के दिनों में घर आंगन में पानी जमा रहता है. घर से निकलना मुश्किल रहता है. वार्ड के दरगाह चौक के समीप समस्याएं रहती है. वहीं लोगों ने केरोसिन तेल के आवंटन बंद किये जाने पर नाराजगी जाहिर की. कहा गरीबों को कठिनाई हो रही है. बिजली नहीं रहने पर लोग अंधेरे में रहते हैं. केरोसिन मिलने की पहल होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










