Madhubani : दूसरे दिन भी टूटा 11 हजार केवी तार

Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 14 Jul 2025 4:45 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के मुरहद्दी छोटकी टोल गांव में सोमवार को दूसरे दिन विद्युत संचालित 11 हजार केवी हाई वोल्टेज तार टूट कर नीचे गिर गया.

विज्ञापन

बाबूबरही . प्रखंड क्षेत्र के मुरहद्दी छोटकी टोल गांव में सोमवार को दूसरे दिन विद्युत संचालित 11 हजार केवी हाई वोल्टेज तार टूट कर नीचे गिर गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पूर्व पोल के ऊपर लगे इंसुलेटर से आग की चिंगारी उड़ते देखा गया. बिजली पोल से तार टूटते ही सड़क पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. घटना के बाद तार जोड़ने आए मिस्त्री को लोगों ने वैरंग वापस कर दिया. लोगों ने कहा कि हाई वोल्टेज तार गांव के मध्य से गुजरती है. जिस तरह से दूसरे दिन भी 11 हजार केवी तार टूटने की घटना घटी है उसे लोग सहमे हुए हैं. बतादें कि रविवार को भी इसी गांव के रामाशीष यादव के ट्रैक्टर पर 11 केवी तार गिर जाने से ट्रैक्टर का चारों चक्का जलकर राख हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILENDRA KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन