Madhubani News : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 11 लोग घायल

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 02 Jan 2026 9:53 PM

विज्ञापन

झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में कुल 11 लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

लखनौर/ झंझारपुर. झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में कुल 11 लोग घायल हो गए. सभी को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. पहली घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव की है. यहां महेशपुर निवासी बसंत कुमार झंझारपुर से घर लौटने के दौरान एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए. दूसरी घटना भैरव स्थान थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव के पास हुई. जहां बाइक दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए. घायलों में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र निवासी अंकित यादव, अविनाश सहनी, गौरव कुमार तथा स्थानीय निवासी लीलाधर झा शामिल हैं. सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. बताया गया कि सभी युवक दरभंगा से झंझारपुर के मिथिला हाट घूमने आए थे. लौटने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया. जिससे दुर्घटना हुई. इसी क्रम में भैरव स्थान थाना क्षेत्र के ग्रेट मिथिला के पास हुई एक अन्य सड़क दुर्घटना में दरभंगा जिले के मनिगाछी थाना अंतर्गत भटपुरा गांव निवासी रोशन महतो, विवेक कुमार साह और ब्रह्मपुरा निवासी बिरजू राम घायल हो गए. दोनों घटनाओं की पुष्टि भैरव स्थान थाना अध्यक्ष ने की है. वहीं झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के दीप गांव निवासी मोहम्मद इरफान, मधेपुर थाना क्षेत्र के मधेपुर गांव निवासी सुमित मंडल तथा झंझारपुर थाना क्षेत्र के झंझारपुर गांव निवासी नुनु सिंह भी अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन