धकजरी गांव को मिली एपीएचसी का सौगात

Published at :16 Dec 2017 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
धकजरी गांव को मिली एपीएचसी का सौगात

बेनीपट्टी : धकजरी गांव के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक दिन रहा. जिले का शायद यही एक ऐसा गांव है जहां पर किसी सरकारी कार्यक्रम के तहत बीते आठ साल में सीएम नीतीश कुमार दुबारा आये. इससे पूर्व सीएम 2009 में धकजरी गांव आये थे. उस समय भी इस गांव के लोगों को […]

विज्ञापन

बेनीपट्टी : धकजरी गांव के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक दिन रहा. जिले का शायद यही एक ऐसा गांव है जहां पर किसी सरकारी कार्यक्रम के तहत बीते आठ साल में सीएम नीतीश कुमार दुबारा आये. इससे पूर्व सीएम 2009 में धकजरी गांव आये थे. उस समय भी इस गांव के लोगों को तोहफे के तौर पर कई सारी योजनाएं दी गयी. यह बात अलग है कि स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी की लापरवाही से उन योजनाओं से सालों तक पूरा नहीं किया जा सका. पर सीएम का इस गांव में दुबारा आगमन होने से गांव के लोग खुद को गौरवान्वित कर रहे हैं.

खुलेगा एपीएचसी
समीक्षा यात्रा के दौरान सीएम धकजरी गांव के लोगों को तोहफे के तौर पर दो योजनाएं दिये. सीएम ने धकजरी गांव में एपीएचसी खोलने, काली दुर्गा मंदिर का सौंदर्यीकरण की घोषणा की. वहीं उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं सौंपे जाने के कारण प्लस टू जगदीश उच्च विद्यालय के भवन निर्माण मद की लौटा दी गयी राशि को दुबारा उपलब्ध कराया गया. सीएम ने मंच से कहा कि इस विद्यालय के भवन निर्माण की राशि दुबारा उपलब्ध का दी गयी है. कहा कि इन सभी पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जायेगा. उन्होंने अधिकारियों से भी कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया है उन योजनाओं को प्राथमिकता के तौर पर पूरा करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन