ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर एनएच जाम

Published at :12 Dec 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर एनएच जाम

तीन घंटे तक एनएच पर बंद रहा परिचालन, लोगों को हुई परेशानी फुलपरास : नरहिया हाइस्कूल के निकट सोमवार को भूतही बलान कोसी पीड़ित संघर्ष समिति के आह्वान पर ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर एनएच 57 सड़क को तीन घंटा जाम कर दिया. जिसके कारण सड़क पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई. […]

विज्ञापन

तीन घंटे तक एनएच पर बंद रहा परिचालन, लोगों को हुई परेशानी

फुलपरास : नरहिया हाइस्कूल के निकट सोमवार को भूतही बलान कोसी पीड़ित संघर्ष समिति के आह्वान पर ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर एनएच 57 सड़क को तीन घंटा जाम कर दिया. जिसके कारण
सड़क पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई. तीन घंटे तक परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया. जिससे इस पथ पर आवाजाही करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हुई. जामकर्ता सड़क के दोनों लेन को बाधित कर रखे थे.
ये है मांग . इन लाेगों का मुख्य मांग भूतही बलान पूर्वी बांया तटबंध का विस्तारीकरण कर जमालपुर तक बनाने, निर्मली किसनीपट्टी ध्वस्त लिंक रोड का निर्माण अविलंब पूरा करने, परसा हाल्ट से गोरगामा तक वर्ष 2008 से अभी तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य की जांच कर नये सिरा से निर्माण कराने, नरहिया एनएच57 से गांधी चौक बसुआरी भाया हटना होते हुए सुपौल जिला सीमा तक का सड़क का चौड़ीकरण करने, भूतही बलान कोसी पीड़ित क्षेत्र में एक रेफरल अस्पताल निर्माण कराने, सभी 56 गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने आदि ग्यारह सूत्री मांग शामिल है.
सभा का आयोजन . समिति द्वारा सड़क जाम करते हुए सड़क पर ही सभा का आयोजन किया गया. जिसमें सभी वक्ताओं ने अपनी मांगों पर अड़ते हुए लगभग तीन घंटा तक सड़क पर सभी जमे रहे.
वहीं जाम छुड़ाने के लिए एसडीओ कमर आलम,डीएसपी उमेश्वर चौधरी,सर्किल इंस्पेक्टर मदन प्रसाद, लौकही थाना प्रभारी रामचंद्र चौपाल सहित दर्जनों पुलिस बल पहुंचे. पर जाम कर्ता इन लोगों से बात करने के बदले जिला पदाधिकारी से बात करने पर अड़े थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन