दो दिनों में दें स्पष्टीकरण, अन्यथा होगी कार्रवाई

Published at :09 Dec 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिनों में दें स्पष्टीकरण, अन्यथा होगी कार्रवाई

मधुबनी : फर्जी प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र पाये जाने के कारण सिविल सर्जन ने पीएचसी में पदस्थापित एएनएम इंदु सिन्हा को अपना स्पष्टीकरण दो दिनों के अंदर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के मंतव्य के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. क्या है मामला. निदेशक प्रमुख नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाएं बिहार के पत्र के आलोक में […]

विज्ञापन

मधुबनी : फर्जी प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र पाये जाने के कारण सिविल सर्जन ने पीएचसी में पदस्थापित एएनएम इंदु सिन्हा को अपना स्पष्टीकरण दो दिनों के अंदर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के मंतव्य के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

क्या है मामला. निदेशक प्रमुख नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाएं बिहार के पत्र के आलोक में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा इंदु सिन्हा के प्रवेशिका प्रमाण पत्र एवं अंक प्रमाण पत्र का सत्यापन कराया गया. अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जांच में इंदु सिन्हा का प्रवेशिका प्रमाण पत्र एवं अंक प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया. जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डा. अमरनाथ झा ने बताया कि इंदु सिन्हा का इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर एक तरफ निर्णय लेते हुए श्रीमती सिन्हा के उपर कारवाई शुरू कर दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन