हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजने लगीं चारों दिशाएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Aug 2017 1:32 PM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा. भगवान शिव के मास सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर एक दिन पूर्व रविवार से ही श्रद्धालुओं का उत्साह छलकने लगा. शिवालयों के साथ अन्य मंदिरों सें जहां भक्ति संगीत के बोल वातावरण में गूंजने लगे, वहीं शिव भक्त जलाभिषेक की तैयारी में जुट गये. अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ जुटने को […]
विज्ञापन
दरभंगा. भगवान शिव के मास सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर एक दिन पूर्व रविवार से ही श्रद्धालुओं का उत्साह छलकने लगा. शिवालयों के साथ अन्य मंदिरों सें जहां भक्ति संगीत के बोल वातावरण में गूंजने लगे, वहीं शिव भक्त जलाभिषेक की तैयारी में जुट गये. अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ जुटने को ध्यान में रखते हुए शिव मंदिरों में विशेष तैयारी पूरी कर ली गयी है.
एक तरफ जहां शिवालयों की भव्य सजावट की गयी है, वहीं दूसरी ओर भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त प्रबंध किये गये हैं. उल्लेखनीय है कि शिव और शक्ति की उपासना मिथिला क्षेत्र में प्राचीन काल से चली आ रही है. नवरात्र के दौरान जहां शक्ति उपासक के रूप में मिथिलावासी नजर आते हैं, वहीं सावन मास में इनकी शिव भक्ति छलकती नजर आती है. भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए रविवार को श्रद्धालुओं का जत्था सिमरिया से लेकर अन्य पवित्र घाटों के लिए रवाना हो गया.
बाइक से जहां युवा श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ वहीं कई स्थानों से डीजे के साथ गाड़ी सजाकर शिव भक्त प्रस्थान कर गये. सोमवार की अहले सुबह से जलाभिषेक शुरू होगा. इसके लेकर माधवेश्वरनाथ, पंचानाथ, हजारीनाथ, गरीबनाथ, केएम टेंक स्थित शिवालय में रविवार की शाम से ही चहल-पहल शुरू हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










