मूसलधार बारिश पर भारी पड़ी आस्था

Updated at :11 Jul 2017 4:53 AM
विज्ञापन
मूसलधार बारिश पर भारी पड़ी आस्था

भैरवा में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया जलाभिषेक बिस्फी : प्रखंड क्षेत्र की भैरवा पंचायत स्थित उगना महादेव मंदिर में प्रथम सोमवारी को अधिक भीड़ को देखते हुये शांतिपूर्ण जलाभिषेक को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. प्रथम सोमवारी के दिन दस हजार से अधिक बोलबम को मेंटल डिटेक्टर से जांच के बाद […]

विज्ञापन

भैरवा में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया जलाभिषेक

बिस्फी : प्रखंड क्षेत्र की भैरवा पंचायत स्थित उगना महादेव मंदिर में प्रथम सोमवारी को अधिक भीड़ को देखते हुये शांतिपूर्ण जलाभिषेक को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. प्रथम सोमवारी के दिन दस हजार से अधिक बोलबम को मेंटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही मंदिर में प्रवेश किये जाने की इजाजत दी गई़ भारी बारिश के बावजूद कॉवरियो ने उगना महादेव पर जलाभिषेक किया़ बलहाघाट,कोकिला चौक,रमुनिया मोड़,भैरवा मंदिर परिसर, मस्जिद के निकट सहित 54 चिहित जगहो पर एक सौ दंडाधिकारी,एक सौ पुलिस पदाधिकारी,चार सौ पुलिस बल के जवान,200 सौ चौकीदार समेंत एक हजार पुलिस बल तैनात किया गया था.
इस के अलावा प्रखंड एव अंचल के पंचायत सचिव,राजस्व कर्मी,रोजगार सेवक,इंदिरा आवास सहायक,समेंत 100 कर्मचारी को भी तैनात किये गये थे, पंचायत सेवक,आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका,रोजगार सेवक को जलाभिषेक के दिन सामान्य कार्य के लिए विभिन्न जगहो पर तैनात देखा गया. रविवार को देर रात से ही चिकित्सको एव स्वास्थयकर्मियो की मेंडिकल टीम बलहा घाट,भैरवा मंदिर,मस्जिद के निकट,रमुनिया मोर,कोकिला चौक,विस्फी थाना सहित नियंत्रण कक्ष मेंडिकल टीम को तैनात किये गये थे.
उनके पास पहली सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम के साथ एंबुलेस सेवा भी दिन भर पूरे क्षेत्र में घूमता रहा,उपद्रवियो पर विशेष निगाह रखने के लिये विशेष व्यवस्था थी. शांतिपूर्ण एवं सदभावना कायम करने के लिऐ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. जिसमें क्युआरटी 2,वाच टावर 6,जिस पर सशस्त्र बल के जवान पूरे क्षेत्र पर नजर रख रहे थे,वही जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा कर्मी बलहा घाट से मंदिर के बीच कुल 46 वीडियोग्राफी करते देखे गये. श्रद्धालुओ को मंदिर में प्रवेश से पूर्व मेंटल डिटेक्टर से जांच समेंत कई अन्य सुरक्षा से गुजरना पड़ता था. जिससे असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा सके. बलहा घाट से मंदिर के बीच पुरूष व महिला कावंरिया के रूप में कदम से कदम मिला कर बोल बम का नारा लगाते एव बोलबम को सहयोग करते देखा गये.
जिससे असामाजिक तत्वों को परखा जा सके. बलहा घाट स्थित धौंस नदी में पानी अधिक होने के कारण बैरेकेडिग किया गया था,पूरे क्षेत्र में धारा 144 लगा था,जो 7 अगस्त तक लागू रहेगा. इस अवसर पर एएसपी अजय कुमार पांडेय, एसडीएम राजेश परिमल,एसडीपीओ निर्मला कुमारी,पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमा मिश्र,बीडीओ मनोज कुमार राय,सीओ राकेश कुमार,थाना अध्यक्ष अमित कुमार,हनुमान चौधरी,प्रमुख शीला देवी,मनोज कुमार यादव,संजय कुमार यादव,पंचायत मुखिया मो कपिल,सरपंच मो तवरेज,मो अकरम,हाजी तमन्ना,सहीत जिले के उच्च पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी,बीडीओ,सीओ,थाना प्रभारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन