अंतरजिला गिरोह के तीन अपराधी धराये
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Jul 2017 6:42 AM
विज्ञापन

सुपौल, दरभंगा मधुबनी सहित अन्य जिलों में दे चुके हैं कई घटनाओं को अंजाम मधुबनी : अंतरजिला गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को फुलपरास थाने के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बजराहा के नजदीक से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अपराधी 10-12 की संख्या में थे, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश बनाने […]
विज्ञापन
सुपौल, दरभंगा मधुबनी सहित अन्य जिलों में दे चुके हैं कई घटनाओं को अंजाम
मधुबनी : अंतरजिला गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को फुलपरास थाने के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बजराहा के नजदीक से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अपराधी 10-12 की संख्या में थे, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश बनाने में जुटे थे.
पकड़ गये अपराधियों में मो इसमाइल बेला सिंगार मोती गांव, निर्मली, सुपौल जिले का निवासी है. उस पर 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं मो रहमतुल्लाह भी इसी गांव का है. मो जैनुल बेलही थाना मरौना, जिला सुपौल का निवासी है. पुलिस ने घेराबंदी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक कारतूस,
तीन मोबाइल, छह मोटरसाइकिल व चार सिम बरामद किया है.
पुलिस अधीक्षक दीपक बरनवाल ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरजिला गिरोह के अपराधी फुलपरास क्षेत्र में आकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं. इस सूचना के बाद तत्काल डीएसपी उमेश्वर चौधरी ने क्षेत्र के तेज तर्रार थाना प्रभारियों की टीम बनायी.
अंतरजिला गिरोह के
इन अपराधियों को घेरने की जिम्मेदारी सौंपी. इसमें डीएसपी उमेश्वर चौधरी, थानाध्यक्ष सनोबर खां, खुटौना थाना प्रभारी रामचंद्र मंडल, रंजीत कुमार रजक थानाध्यक्ष घोघरडीहा, लौकही थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल व भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया था. पुलिस ने सूचना मिलने पर अपनी कार्रवाई तेज Âबाकी पेज 15 पर
अंतरजिला गिरोह के
कर दी. अपराधियों के छिपने की पुख्ता जानकारी थी. पुलिस ने बजहारा के समीप इन अपराधियों को चारों ओर से घेर लिया. इन अपराधियों पर मधुबनी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में, दरभंगा रेल थाना एवं सुपौल थाना क्षेत्र में दर्जनों मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










