थ्रीनट और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Updated at : 13 Oct 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन

थ्रीनट और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा
अरार थाना क्षेत्र के कल्याणपट्टी से ग्रामीणों ने एक युवक एक थ्रीनट व एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. जानकारी अनुसार कल्याणपट्टी निवासी अशोक यादव ने अरार थाना में सहरसा जिले जम्हारा निवासी सबल यादव के पुत्र अमन कुमार को एक कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ ग्रामीणों के सहयोग से सुपुर्द किया. अशोक यादव ने आरोप लगाया है कि कल्याणपट्टी निवासी भूपेंद्र यादव के यहां अमन यादव आया था. शनिवार को अशोक यादव का लड़का पप्पू कुमार एवं दामाद शाहपुर मेला देखने जा रहा था. इसी बीच अमन कुमार दोनों के साथ गाली गलौज करते हुए अशोक यादव के दामाद पर कट्टा तान दिया. हल्ला गुल्ला होने लगा. इसी बीच पप्पू कुमार और अमन कुमार का कट्टा छीन कर अमन कुमार को पकड़ लिया. घटना की जानकारी अरार के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को दी गई. थानाध्यक्ष कट्टा, गोली जब्त कर अमन कुमार को अरार थाना लाया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




