ePaper

प्रसादी चौक से कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Updated at : 01 Jun 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
प्रसादी चौक से कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के प्रसादी चौक से पुलिस ने शनिवार की संध्या एक युवक को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

मुरलीगंज. थाना क्षेत्र के प्रसादी चौक से पुलिस ने शनिवार की संध्या एक युवक को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक नीरज कुमार पूर्व के एक आपराधिक मामले का प्राथमिक अभियुक्त है. उसके पास से एक कट्टा और कारतूस बरामद किये गये. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं एक अन्य मामले में अपहरण के आरोप में नामजद जोरगामा वार्ड दो निवासी रोशन यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. मामले की छानबीन जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन