ePaper

मधेपुरा में जिला स्तरीय युवा उत्सव की तैयारी तेज, सात विधाओं में दिखेगी युवा प्रतिभा

Updated at : 22 Nov 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
मधेपुरा में जिला स्तरीय युवा उत्सव की तैयारी तेज, सात विधाओं में दिखेगी युवा प्रतिभा

मधेपुरा में जिला स्तरीय युवा उत्सव की तैयारी तेज, सात विधाओं में दिखेगी युवा प्रतिभा

विज्ञापन

मधेपुरा.

कला, संस्कृति व युवा विभाग बिहार सरकार व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस उत्सव में जिला के युवा कलाकारों व विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच मिलेगा.

जिला कला संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय कला भवन में आयोजित किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में जिला के 15 वर्ष से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा कलाकार व छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं. जिला स्तरीय युवा उत्सव में सात अलग-अलग विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी. इनमें क्रमश: समूह गायन: संगत कलाकार सहित अधिकतम 10 कलाकार, अपना वाद्य यंत्र साथ लाना होगा. समूह लोक नृत्य जिनमें संगत कलाकार सहित अधिकतम 10 कलाकार, नृत्य व गायन पारंपरिक होंगे. वक्तृता हिन्दी या अंग्रेजी भाषा, इनके अलावा चित्रकला, कहानी लेखन, कविता लेखन, विज्ञान मेला होगा. सुश्री आम्रपाली कुमारी ने बताया गया कि इच्छुक प्रतिभागियों को अपना आवेदन विहित प्रपत्र में भरकर आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ 26 नवंबर तक जिला कला व संस्कृत कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा. प्रतिभागी अपने आवेदन सीधे जिला कला व संस्कृति कार्यालय में या ऑनलाइन के माध्यम से भी जमा कर सकते हैं. जिला प्रशासन द्वारा जिला के प्रतिभाशाली युवाओं से अपील है बढ़-चढ़कर जिला स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे. जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी मधेपुरा के द्वारा बताया गया कि कला व संस्कृति विभाग पटना बिहार के द्वारा प्रत्येक वर्ष इस तरह का आयोजन कराया जाता है. जिससे स्थानीय कलाकारों व प्रतिभावान छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने का मंच उपलब्ध होता है. हालांकि अभी महोत्सव की तिथि जारी नहीं की गई है, लेकिन बताया गया है कि कार्यक्रम का आयोजन पांच दिसंबर 2025 से पूर्व कला भवन मधेपुरा में किया जाएगा. बता दें कि अभी तक युवा उत्सव के कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक नहीं हुई है. शायद इस वजह से तिथि का निर्धारण नहीं किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन