गले में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
गले में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

गले में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज.

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में बुधवार की रात एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई. घटना की जानकारी परिजनों ने गुरुवार सुबह तब हुई जब नहर के बांध पर बने टीना के घर में युवक का शव लटकता हुआ मिला. घटना की सूचना पर अवर थानाध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमन कुमार (25) बुधवार को वीडियो ग्राफी करने एक शादी समारोह में गये थे. जब देर रात तक अमन घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया. उसके आसपास के लोगों ने सुबह घर से निकलकर शौच के लिए निकला तो पता चला कि वह अपने घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर एक टीना के घर में अमन का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला. लोगों ने अमन की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी. अमन को तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. घटना के बाद पत्नी, मां-पिता समेत परिजन बदहवास है. पत्नी नीतू कुमारी बार-बार यही कहती है कि अब किसके सहारे जिंदगी जियेंगे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन