धूमधाम से की गयी भगवान गणेश की पूजा-अर्चना
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

चौसा में पहली बार श्री गणेश महोत्सव पूजा समिति के तत्वावधान में धूमधाम से गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी.
विज्ञापन
चौसा.
चौसा में पहली बार श्री गणेश महोत्सव पूजा समिति के तत्वावधान में धूमधाम से गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए लगी रही. पूजा समिति के मुकेश कुमार रंजन, रामलखण कुमार, विजय जायसवाल, सुमित जयसवाल, सनोज यादव ने बताया कि प्रथम दिन प्रतिमा स्थापित, आवाह्न, प्राण प्रतिष्ठा, पूजन-अर्चना, संध्या में आरती और प्रसाद वितरण रात में रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जबकि 28 अगस्त को सुबह से वेद पूजन, गणेश पूजन, हवन, पूर्ति एवं आरती महाप्रसाद वितरण के बाद संध्या में प्रतिमा विसर्जन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया. जिसमें आशुतोष जायसवाल, सुभाष चौधरी, प्रिंस कुमार, प्रीतम भगत, पंकज जायसवाल, रंजीत ठाकुर, पंकज शाह, रंजीत जायसवाल, सोनू कुमार, विनोद भगत सहित कई अन्य सदस्य शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










