किसान के चार मवेशियों की अचानक मौत : पशुपालन ही एक मात्र सहारा था, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Updated:
विज्ञापन
ए आई जेनेरटेड सांकेतिक तस्वीर

ए आई जेनेरटेड सांकेतिक तस्वीर

परसा पंचायत के वार्ड संख्या-06 में एक किसान परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनके चार मवेशियों की एक-एक कर मौत हो गई. पशुपालन ही आय का मुख्य साधन होने के कारण परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है.

विज्ञापन

मधेपुरा : प्रखंड क्षेत्र के परसा पंचायत के वार्ड संख्या-06 में एक किसान परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परसा गांव निवासी शिवनारायण पंडित के चार मवेशियों की अचानक मौत हो गई. मृत मवेशियों में दो गाय, एक बछड़ा और एक बाछी शामिल हैं. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

अचानक बिगड़ी तबीयत, एक-एक कर हुई मौत

परिजनों के अनुसार सभी मवेशी पूरी तरह स्वस्थ थे. अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ ही समय में एक-एक कर सभी की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण शिवनारायण पंडित के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी.

परिवार को हुआ भारी आर्थिक नुकसान

ग्रामीणों ने बताया कि पशुपालन ही परिवार की आय का प्रमुख साधन है. ऐसे में एक साथ चार मवेशियों की मौत से परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है. पशुओं की मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

जांच और सहायता की मांग

ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग से मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. घटना के बाद गांव में पशुओं में किसी बीमारी की आशंका को लेकर भी चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से शीघ्र जांच कर आवश्यक कदम उठाने की अपील की है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन