एनडीए है एकजुट, जिला से लेकर प्रखंड स्तर पर होगा कार्यकर्ता सम्मेलन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एनडीए है एकजुट, जिला से लेकर प्रखंड स्तर पर होगा कार्यकर्ता सम्मेलन
विज्ञापन
मधेपुरा. नीतीश कुमार की सरकार में न्याय के साथ विकास हाे रहा है. समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए नीतीश कुमार ने काम किया है. आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए रिकॉर्ड सीटें जीतकर इतिहास बनाएगी. उक्त बातें बीएन मंडल स्टेडियम में एनडीए के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कही.
उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में ऐसा माहौल बन रहा है कि राजग सभी 243 सीटों पर जीत दर्ज करेंगी. एनडीए के एकजुटता के समक्ष पूरा विपक्ष धराशायी हो जायेगा. जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता इस सभा में संकल्प लें कि जिले की चारों सीटें एनडीए के झोली में जाएगी. इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दें. सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा सड़कों का जाल बिछ गया है विकास की लहर गांव गांव तक पहुंच चुकी है. जनता नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था रखती है और उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है. बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा डबल इंजन की सरकार से कार्यकर्ता उत्साहित है. चारों ओर विकास दिख रहा है.विधान पार्षद ललन सर्राफ ने कहा बाढ़ से मुक्ति के लिए केंद्र सरकार द्वारा 11500 करोड़ रुपये इस बजट में दिया गया है. डबल इंजन की सरकार पूरे इलाके की तस्वीर बदलने में लगी हुई है.नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकसित हो रहा है बिहार, उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जायेगा चुनाव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकसित हो रहा है.उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा. राजद सुप्रीमो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिजली के समय में लालटेन का दौर पूरी तरह से खत्म हो चुका है.चारा खाने वाले बिहार के विकास की बात कर रहें हैं. लालू यादव ने गरीबों को नौकरी देने के नाम पर जमीन तक लिखवा लिया.दल मिले हैं दिलों को जोड़ना है, बूथ पर सभी दल के कार्यकर्ता एक साथ मिलकर करेंगे वोट
कार्यक्रम संयोजक चंदन सिंह ने कहा पांचो दल एक साथ मिले हुए हैं अब कार्यकर्ता के दिलों को भी जोड़ना है. बूथ पर सभी दल के कार्यकर्ता एक साथ मुस्तैदी के साथ वोट करेंगे और विधानसभा चुनाव में नया रिकॉर्ड बनाएंगे. सम्मेलन में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार को हमेशा सौगात दिया है.बिहार में डबल इंजन की सरकार लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है.आने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्षी को एक एक सीट के लिए जूझना पड़ेगा. सम्मेलन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी अब एनडीए के कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक एक साथ बैठक करें.आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुटता का परिचय दें. अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष डॉ रमेश ऋषिदेव ने किया जबकि संचालन भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक यादव ने किया. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महासचिव डॉ सत्यजीत यादव, ई संतोष यादव, भाजपा प्रदेश मंत्री स्वदेश कुमार, जिलाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, जिला महासचिव संतोष संगम, युगल पटेल, प्रवक्ता डॉ राजीव जोशी मंजू सरदार सहित अन्य मौजूद थे. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को विपक्ष की हार का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से यह साफ हो गया कि विपक्ष अब मुद्दों की कमी का सामना कर रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










