ePaper

पुरानी रंजिश में महिला को मारी गोली, घर में लगायी आग

Updated at : 07 Nov 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में महिला को मारी गोली, घर में लगायी आग

मुरलीगंज थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में गुरुवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट व गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी.

विज्ञापन

25 हजार नकद और जमीन के दस्तावेज लूटे

मुरलीगंज (मधेपुरा). मुरलीगंज थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में गुरुवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट व गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. हमलावरों ने 60 वर्षीय महिला को गोली मारने के साथ ही घर में आग लगा दी और 25 हजार रुपये नकद व जमीन के कागजात भी लूट लिये. घटना गुरुवार की देर रात करीब 2:50 बजे की बतायी जा रही है. इस दौरान गांव के ही विनोद कुमार, शंकर साह, कामेश्वर साह, भागवत साह, बिट्टू कुमार, दिलखुश कुमार समेत दो-तीन अज्ञात व्यक्ति हथियारों से लैस होकर पीड़ित लालू कुमार के घर पहुंचे.

मां को लगी गोली, बेटे पर भी फायरिंग

आवाज सुनकर लालू कुमार की मां रीता देवी जैसे ही घर से बाहर निकलीं, तभी विनोद कुमार ने थ्रीनट बंदूक से फायरिंग कर दी. गोली रीता देवी के दाहिने पैर के नीचे के हिस्से में जा लगी. बेटे लालू कुमार के बाहर निकलने पर शंकर साह ने उन पर भी गोली चलायी, लेकिन वह गिर पड़े इससे उनकी जान बच गयी.

आगजनी और लूट की वारदात

इसी बीच कामेश्वर साह ने घर के खाना बनाने वाले हिस्से में आग लगा दी. अन्य आरोपियों ने घर में रखे बक्से से 25 हजार रुपये नकद व जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात निकाल लिये और मौके से फरार हो गये. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे घर पूरी तरह जलने से बच गया.

घायल महिला का चल रहा इलाज

घटना के बाद लालू कुमार व उनके रिश्तेदार धनेश्वर साह ने घायल रीता देवी को स्थानीय लोगों की मदद से मुरलीगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. फिलहाल, रीता देवी का इलाज वहीं चल रहा है.

पहले भी कर चुके हैं हमला

पीड़ित लालू कुमार ने बताया कि उक्त आरोपितों ने पहले भी उनके साथ इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया था, जिसकी शिकायत मुरलीगंज थाना कांड संख्या 545/24 के तहत दर्ज है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से शीघ्र न्याय की मांग की है. मामले में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन