ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
रहिका टोल-मीरगंज के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई घटना
मुरलीगंज
रहिका टोल-मीरगंज के बीच रविवार की अहले सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक नवविवाहित महिला की कटकर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम कराने भेज दिया. बताया गया कि उक्त महिला शौच के लिए रेलवे पटरी पार कर रही थी. इसी बीच जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से महिला का शरीर कटकर दो भागों में बंट गया. शव की पहचान मीरगंज वार्ड नंबर 11 निवासी बटेश्वर पासवान की विवाहित पुत्री भवानी कुमारी (23) के रूप में हुई. मृतका के पिता बटेश्वर पासवान ने बताया कि सुबह शौच करने घर से निकली थी. लोगों के द्वारा पता चला कि ट्रेन की चपेट में आने से उनकी बेटी की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि करीब डेढ साल पूर्व उनकी शादी हुई थी. छह माह की एक पुत्री भी है. बीते कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, जिसका इलाज भी चल रहा था. घटना को लेकर पीड़ित परिवार में मातमी सन्नाटा छाया है. परिजन का रो-रोकर कर बुरा हाल है. इस बाबत थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










