शिक्षक व कर्मचारी मांग पूरी होने तक सरकार के खिलाफ करेंगे आंदोलन

शिक्षक व कर्मचारी मांगें पूरी होने तक सरकार के खिलाफ करेंगे आंदोलन
मधेपुरा. बिहार के संबद्ध कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. गुरुवार को बिहार राज्य संबंध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने बैठक कर आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया. संघ के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार अब संबद्ध महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी अपनी मांगों के पूरी होने तक सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे. बैठक के बाद सभी शिक्षकों ने निर्णय लिया कि बीएनएमयू के सहरसा व मधेपुरा में चल रहे स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कांपी मूल्यांकन केंद्र व अपने-अपने महाविद्यालय में शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. शिक्षक नेताओं ने कहा कि आंदोलन के पहले चरण में काला बिल्ला लगाकर सरकार को आगाह किया जायेगा. सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो विधान मंडल के सत्र के दौरान पटना में प्रदर्शन किया जायेगा. बैठक के बाद शिक्षक प्रतिनिधियों ने मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा व पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा मूल्यांकन केंद्र पर जाकर महाविद्यालय प्राचार्य को आंदोलन से संबंधित आवेदन सौंपा. काला बिल्ला लगाकर सरकार के खिलाफ करेंगे आक्रोश का इजहार मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा में शिक्षकों ने उप-प्राचार्य डॉ भगवान कुमार मिश्र को आवेदन सौंपा. जबकि पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा में प्राचार्य डॉ अशोक कुमार से मिलकर आंदोलन की जानकारी दी. फेक्टनेब के बीएनएमयू अध्यक्ष प्रो अरविंद कुमार यादव व प्रवक्ता डॉ संजय कुमार ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा की कांपी मूल्यांकन कार्य में शामिल शिक्षक मूल्यांकन केंद्र में काला बिल्ला लगाकर सरकार के खिलाफ अपने आक्रोश का इजहार करेंगे. जब कि शिक्षक अपने-अपने महाविद्यालय में काला बिल्ला लगाकर स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा संचालित करेंगे. मौके पर डॉ संजय कुमार, डॉ अभय कुमार, डॉ नीलू कुमारी, प्रो सुबोध कुमार, प्रो सुजीत मेहता, डॉ लीला कुमारी, डॉ प्रकाश मिश्र, डॉ विनोद शंकर, डॉ चंदेश्वरी यादव, डॉ रत्नाकर भारती, प्रो राजकमल सिंह, प्रिया सुमन, वंदना बिंद, प्रो कैलाश मंडल, प्रो कामेश्वर यादव, डॉ लिली कुमारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे. -20 मार्च से पटना में होगी आर पार की लड़ाई- राज्य के सभी जिलों के संबद्ध महाविद्यालय के कर्मी अनुदान नहीं वेतनमान की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर ली है. संघ के विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ संजय कुमार ने बताया कि 28 फरवरी को सभी महाविद्यालय कर्मी काला बिल्ला लगाकर विरोध जतायेंगे. पांच मार्च को मुख्यमंत्री के नाम विश्वविद्यालय के कुलपति को मांग पत्र सौंपेंगे. छह मार्च से 19 मार्च तक अपने-अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का घेराव कर मांग पत्र सौंपेंगे। जनप्रतिनिधियों से सदन में आवाज बुलंद करने का आग्रह करेंगे. इसके बाद 20 मार्च से पटना में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व उपवास कार्यक्रम आयोजित है 35 वर्षों से बिना वेतन के काम कर रहे हैं महाविद्यालय कर्मी शिक्षक नेताओं ने कहा कि राज्य के संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के हजारों शिक्षक व कर्मचारी 30-35 वर्षों से बिना वेतन के काम कर रहे हैं. सरकार द्वारा अनुदान की राशि तो दी जाती है, लेकिन परीक्षाफल आधारित अनुदान से परिवार चलाना मुश्किल है. शिक्षक नेताओं ने कहा कि पिछले सात वर्षों से अनुदान की राशि भी नहीं दी गई है. शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. शिक्षकों ने कहा कि हमें अपनी चट्टानी एकता दिखाकर सरकार से मांग पूरा करने के लिए आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




