वैश्य समाज को जो राजनीतिक रूप से हिस्सेदारी देगा, उसे ही देंगे वोट

Updated at : 10 Mar 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
वैश्य समाज को जो राजनीतिक रूप से हिस्सेदारी देगा, उसे ही देंगे वोट

वैश्य समाज को जो राजनीतिक रूप से हिस्सेदारी देगा, उसे ही देंगे वोट

विज्ञापन

मधेपुरा. सुपौल के बलुआ बाजार स्थित क्रिकेट मैदान में रविवार को वैश्य अधिकार रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में मधेपुरा से जिला प्रधान महासचिव विशाल सोनी के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष दिनेश साह, चंपा साहू, हरीनंदन साह, राजीव साह, इंद्रदेव साह, सुशील साह, श्यामदेव भगत, अजय साह, डॉ मिथलेश साह, राकेश कुमार शाह, भास्कर सोनी, सुनील साह, अंकित सोनी, पंकज साह, पप्पू वर्मा, मुकेश शाह, कपेंद्र साह, दीपक साह, मुकेश साह, मनोज साह, सुरेश साह, नरेश भगत, मनोज चौधरी, अर्जुन साह, विकास चौधरी, अशोक साह आदि शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय वैश्य महासभा के सुपौल जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी ने की. वक्ताओं ने वैश्य समाज के उत्थान, जागरूकता एवं संगठन को लेकर विचार रखे. वहीं रैली का नेतृत्व कर रहे जिला के प्रधान महासचिव विशाल सोनी ने कहा कि रविवार को बलुआ में हजारों की संख्या में वैश्य समाज जुट. उन्होंने बताया कि इस रैली के माध्यम से सरकार को दिखाना चाहा कि हमारा वैश्य समाज अब एक है. उन्होंने कहा कि अब हमलोग किसी पार्टी की बपौती नहीं है. जो हमें राजनीतिक रूप से हिस्सेदारी देगा, हमलोग उसी को अपना वोट देंगे. अब सभी चीजों में भी वैश्य समाज की भागीदारी होनी चाहिये. उन्होंने कहा कि हमें हमारा अपना प्रतिनिधित्व चाहिये. वहीं वरीय नेता हरि साह ने कहा कि वैश्य समाज इस बार मन बना लिया है कि विधानसभा चुनाव 2025 में किसी पार्टी के द्वारा टिकट नहीं दिया जाता है, तो वैश्य समाज अपने बलबूते पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करायेगी. इसके लिए हमलोग अपना कमर कस लिये हैं. कोषाध्यक्ष दिनेश साह ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी. सम्मान के साथ अधिकारी चाहिये, नहीं तो हमलोग भी अधिकार लेना जानते हैं. उन्होंने कहा कि वर्षों से कुछ पार्टी केवल अपना वोट बैंक समझ कर उपयोग कर रही है. जबकि हमारी हिस्सेदारी 24 प्रतिशत से ज्यादा है. ऐसे में अधिकार नहीं मिला तो दूसरा रास्ता चुनेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन