नव प्रवेश छात्र-छात्राओं का हुआ स्वागत

Updated:
विज्ञापन
नव प्रवेश छात्र-छात्राओं का हुआ स्वागत

सभी बच्चों को जनरल नॉलेज की किताब देकर विदा किया

विज्ञापन

बिहारीगंज

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित हथिऔधा पंचायत में मंगलवार दिन नवसृजित प्राथमिक विद्यालय राज मुसहरी विद्यालय के प्रांगण में प्रवेशोत्सव सह दीक्षांत समारोह मनाया गया. इस अवसर पर नव प्रवेश छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिसर में स्वागत किया गया. साथ ही पंचम पास छात्र-छात्राओं के लिये दीक्षांत समारोह आयोजित कर विद्यालय के एचएम संजय कुमार जायसवाल के द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र देते हुये विद्यालय की तरफ से सभी बच्चों को जनरल नॉलेज की किताब देकर विदा किया गया. सभी सहयोगियों ने इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विदाई के वक्त बच्चे भावुक नजर आये. इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका अलका कुमारी, मुस्कान जायसवाल, शिक्षा सेवक दिनेश ऋषिदेव एवं विद्यालय की रसोइया चांदनी कुमारी भी मौजूद थी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन