ePaper

मतदाताओं को किया गया जागरूक

Updated at : 21 Oct 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाताओं को किया गया जागरूक

मतदाताओं को किया गया जागरूक

विज्ञापन

मधेपुरा. विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा, शहजादपुर व बुधमा पंचायत में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया. नुक्कड़ नाटक दल द्वारा प्रस्तुत नाटक में मतदान के महत्व, नैतिक मतदान, आचार संहिता का पालन व पहले मतदान, फिर जलपान जैसे संदेशों को प्रस्तुत किया. नाटक के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदान करना आवश्यक है. कलाकारों ने गीत, संगीत, संवाद और हास्य-प्रसंगों के माध्यम से मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि मतदान दिवस पर सभी मतदाताओं को सुगमता व सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है. साथ ही युवा, महिला व प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं से विशेष रूप से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और महिलाओं ने भाग लिया. बुधवार को आलमनगर प्रखंड के तिलकपुर, आलमनगर उतरी व बरगांव में नाटक आयोजित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन