ePaper

लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक करें मतदान-बीडीओ

Updated at : 11 Oct 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक करें मतदान-बीडीओ

लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक करें मतदान-बीडीओ

विज्ञापन

घैलाढ़. प्रखंड के ई-कृषि सभागार में शनिवार को किसान चौपाल सह मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी पूजा कुमारी व संचालन किसान सलाहकार संघ के जिला प्रवक्ता राजेश कुमार पप्पू ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार, सिंचाई अनुसंधान केंद्र मधेपुरा के इंचार्ज डॉ पंकज कुमार यादव, वरीय वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र चौरासिया, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार, आत्मा के उप परियोजना निदेशक रणजीत कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पूजा कुमारी व मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर नरेंद्र चंद्र नवीन ने किया. बीडीओ अविनाश कुमार ने कहा कि कृषि ही हमारे देश की रीढ़ है. किसानों के सहयोग व वैज्ञानिक तकनीक के उपयोग से ही उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने मतदाता जागरूकता पर बल देते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का मतदान करना जरूरी है. वरीय वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र चौरासिया ने कहा कि किसानों को बदलते मौसम और जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप नई तकनीकों को अपनाने की जरूरत है. उन्होंने फसल विविधिकरण, जैविक खेती व मिट्टी परीक्षण की महत्ता पर चर्चा की. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसान लें. उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आत्मा परियोजना, कृषि यंत्रीकरण योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने मतदाता जागरूकता पर बल देते हुये कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का मतदान करना जरूरी है. मेरचेंट नेवी के चीफ इंजीनियर नरेंद्र चंद्र नवीन ने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनने के लिए नवाचार की ओर कदम बढ़ाने होंगे. उन्होंने युवाओं को खेती में तकनीकी व प्रबंधन दृष्टिकोण अपनाने की अपील की. साथ ही उन्होंने मतदाता जागरूकता पर बल देते हुये कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का मतदान करना जरूरी है. कार्यक्रम में बीटीएम ग्रीश नंदन, कृषि समन्वयक अशिष कुमार, चंद्रशेखर कुमार, किसान सलाहकार निलानंद कुमार, बिपिन, जय प्रकाश, विजय, बिनोद, चंदन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन