कोशी गौरव सम्मान से सम्मानित हुए रंगकर्मी विकास

Updated:
विज्ञापन
कोशी गौरव सम्मान से सम्मानित हुए रंगकर्मी विकास

कोशी गौरव सम्मान से सम्मानित हुए रंगकर्मी विकास

विज्ञापन

मधेपुरा. युवा रंगकर्मी और सृजन दर्पण के निदेशक विकास कुमार को लोक संस्कृति और नाटक कला के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए सर्वोदय समाज कटिहार ने कोशी गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया. नृत्य और नाटक के माध्यम से पहचान बना चुके रंगकर्मी विकास कुमार मधेपुरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत राजपुर निवासी हैं. रंगमंच यात्रा गांव के गलियों में 1999 से शुरू किया. रंगमंच और लोक संस्कृति के बीच अद्भुत संतुलन स्थापित करते हुए उन्होंने विलुप्त हो रहे पारंपरिक लोक-संस्कृति को पुनर्जीवित करने का बेहतर प्रयास किया है. उन्होंने बेहतर नृत्य और नाटक के जरिए बड़े बड़े मंचों से संदेश मूलक प्रदर्शन ही नहीं करते, बल्कि हर मंचन में परंपरा और संस्कृति की गहराई समेटे रहते हैं. भारतीय संत कवियों सूरदास, तुलसीदास, कबीर, विद्यापति, दिनकर, प्रेमचंद, फणीश्वरनाथ रेणु,भिखारी ठाकुर, आदि जैसे दर्जनों महाकवि और संतो की वाणी पदावली, रचना और गीतों को नृत्य-नाटिका के माध्यम से उन्होंने नई पीढ़ी तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है. संस्कृति कार्यक्रम में सृजन दर्पण के रंगकर्मी कमल किशोर कुमार, केशव कुमार, स्नेहा कुमारी, नैंसी कुमारी आदि ने लोक नृत्य और नृत्य-नाटिका की जीवंत प्रस्तुति से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन