घूस लेते अंचल कर्मी का वीडियो हुआ वायरल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Nov 2024 9:37 PM
घूस लेते अंचल कर्मी का वीडियो हुआ वायरल
उदाकिशुनगंज सूबे के सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार का खेल व्याप्त है. उसकी कई ऐसी तस्वीर भी सामने आ चुकी है. हालांकि कई मामलों में ऐसे भ्रष्ट अधिकारी और कर्मियों पर कार्रवाई भी हुई है. बावजूद भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसा ही एक वीडियो उदाकिशुनगंज अंचल कार्यालय से सामने आया है. जहां अंचल कार्यालय में कार्यरत एक कर्मी का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
दफ्तर में बैठ रुपया ले रहे सख्श अंचल कार्यालय में कार्यरत है, जो एक व्यक्ति से जमीन संबंधित कार्य के नाम पर पांच सौ रुपया रिश्वत ले रहा था. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि इस कर्मी के द्वारा बिना नजराना लिए बिना कोई काम नहीं करता है. वीडियो में अंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मी जमीन से संबंधित एक किसान से रुपए की लेनदेन कर रहे हैं तथा कम देने पर और राशि की मांग की जा रही है. वीडियो वायरल होने पर प्रखंड के कई राजनीतिक दल के नेता ने इस पर कड़ी निंदा करते हुए जिला अधिकारी से उक्त कर्मी पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है.– वर्जन –
परमेश्वर राम अंचल कार्यालय में कर्मी कार्यरत संविदा पर बहाल है. मुझे भी जानकारी मिला है. लेकिन बताया गया कि चाय के लिए भेजा गया था. वही राशि वापस दिया जा रहा है.हरिनाथ राम, अंचलाधिकारी, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










