स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा 25 मई से, शेड्यूल जारी
Published by : Kumar Ashish Updated At : 17 May 2026 5:59 PM
स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा 25 मई से, शेड्यूल जारी
चार ग्रुपों में बंटे विषय, दो पालियों में होगी परीक्षा, कोसी प्रमंडल में बनाए गए 13 केंद्र
मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) के परीक्षा विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर परीक्षा दिसंबर-2025 (सत्र 2023-27) की सैद्धांतिक परीक्षा के लिए तिथि, कार्यक्रम व परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है. इस संबंध में बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने बताया कि स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा 25 मई से शुरू होगी व तीन जून 2026 को समाप्त होगी. परीक्षा को कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कोसी प्रमंडल के तीनों जिलों में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. विषयों को चार ग्रुपों में बांटा गया. परीक्षा विभाग द्वारा जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार, स्नातक के सभी विषयों को चार ग्रुपों में विभाजित किया गया है. ग्रुप ए में इतिहास (हिस्ट्री), दर्शनशास्त्र (फिलॉसफी), प्राचीन भारतीय इतिहास (एआईएच), एलएसडब्ल्यू, अर्थशास्त्र (इकनॉमिक्स) एवं संगीत (म्यूजिक) विषय को शामिल किया गया है. ग्रुप बी में समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी), ग्रामीण अर्थशास्त्र (रूरल इकनॉमिक्स), मैथिली, हिंदी, संस्कृत, उर्दू एवं फारसी (पर्शियन) को रखा गया है. ग्रुप सी में राजनीति विज्ञान (पॉलिटिकल साइंस), मनोविज्ञान (साइकोलॉजी), भूगोल (जियोग्राफी), गृह विज्ञान (होम साइंस) एवं मानव विज्ञान (एंथ्रोपोलॉजी) विषय को रखा गया है. ग्रुप डी में भौतिकी (फिजिक्स), रसायनशास्त्र (केमिस्ट्री), वनस्पति विज्ञान (बॉटनी), जंतु विज्ञान (जूलॉजी), गणित (विज्ञान एवं कला), भूगर्भशास्त्र (जियोलॉजी), सांख्यिकी (स्टैटिक्स) एवं वाणिज्य (कॉमर्स) को रखा गया है.
स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों (सीटिंग) में आयोजित की जाएगी. प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ झा ने बताया कि स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर परीक्षा को सफल, स्वच्छ व शांतिपूर्ण माहौल में संचालित करने के लिए परीक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. परीक्षा विभाग के संबंधित कर्मियों और अधिकारियों को इस संबंध में विशेष दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










