यूजीसी नेट दिसंबर-2025 एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
यूजीसी नेट दिसंबर-2025 एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर-2025 सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

विज्ञापन

डाक से नहीं जायेगा भेजा एडमिट कार्ड

मधेपुरा.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर-2025 सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड सिर्फ 31 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं. जिन कैंडिडेट्स की परीक्षा 31 दिसंबर को होनी है, वे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं कैप्चा कोड दर्ज कर वेबसाइट पर लॉग-इन करना होगा. लॉग-इन पेज पर एनटीए ने निर्देश दिया है कि उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर अपनी फोटो, साइन और बार कोड चेक कर लें. अगर एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी हो तो एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करें.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर 2025 को एक पाली में एवं दो जनवरी 2026 को, तीन जनवरी 2026, पांच जनवरी 2026, छह जनवरी 2026 को परीक्षा दो पाली में ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी, दो शिफ्ट में परीक्षा होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन से शाम छह बजे तक होगी. कैंडिडेट्स को प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड एवं एक मान्य फोटो आइडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, आदि एग्जाम सेंटर पर लाना अनिवार्य है. इनके बिना परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जायेगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में 85 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है. अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं.

मालूम हो कि यूजीसी नेट परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा साल में दो बार आयोजित की जाती है. इसे पास करने वाले कैंडिडेट्स जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरफ), असिस्टेंट प्रो पद पर भर्ती और पीएचडी एडमिशन के लिए पात्र हो जाते हैं. दिसंबर-2025 सेशन के लिए डिटेल्ड एग्जाम शेड्यूल 17 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन