शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक

Updated:
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक

शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक

विज्ञापन

कुमारखंड. श्रीनगर पेट्रोल पंप के समीप शराब पीकर हंगामा करते दो युवक सहित अनुसूचित जाति जन जाति अत्याचार अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार कुमारखंड थाना के लक्ष्मीपुर चंडी स्थान पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी गोपाल कुमार व वार्ड संख्या सात निवासी साहिल कुमार श्रीनगर पेट्रोल पंप के पास शराब पीकर हंगामा कर रहा था. इसी दौरान गश्ती में निकले पुलिस पदाधिकारी की नजर युवकों पर पड़ी. पुलिस गाड़ी देखकर दोनों युवक भागने लगा, जिसे पुलिस बल ने पकड़ लिया. पकडाये युवकों की जांच की गयी तो दोनों के शराब के नशे की पुष्टि हुई. शराब के नशे की पुष्टि के बाद दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरी ओर मंगरवारा पंचायत के रंगपट्टी टोला वार्ड संख्या 12 में अनुसूचित जाति जन जाति अत्याचार अधिनियम के फरार अभियुक्त रविन्द्र यादव को गिरफ्तार किया. इस संबंध् में थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि गिरफ्तार तीनों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन