विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चौसा. पुलिस में शुक्रवार को विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान बताया कि गुप्त सूचना पर अवर निरीक्षक विक्रम कुमार ने पुलिस बलों के साथ भटगामा नवगछिया फोर लाइन सड़क उत्पाद चेक पोस्ट खलीफा टोला के समीप से शराब के साथ दो तस्कर को हिरासत में लिया है. तस्कर की पहचान चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरजपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 11 भटगामा निवासी शशिदेव चौधरी के पुत्र दिलखुश कुमार व घोषई पंचायत के केलाबाड़ी वार्ड नंबर 11 निवासी को इदरीश के पुत्र मो जाकिर के रूप में हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




