54 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
54 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन एवं शराब जब्त की है.

विज्ञापन

आलमनगर आलमनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 54 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. इस संबंध में आलमनगर थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब की एक खेप गनौल चौक के रास्ते ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ गनौल चौक के पास पहुंचे. पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल सवार भागने का प्रयास करने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान 72 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा लगभग 54 लीटर बताई जा रही है. पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज कुमार, पिता अमलेश मेहता, निवासी मददपुर वासा, थाना पुरैनी एवं गौरव कुमार, पिता जालंधर मेहता, निवासी जगदीशपुर, थाना आलमनगर के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन एवं शराब जब्त की है. दोनों आरोपियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन