सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने वाले दो व्यक्ति हुए सम्मानित

सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने वाले दो व्यक्ति हुए सम्मानित
प्रतिनिधि, मधेपुरा गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों व खिलाड़ियों को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी, उप विकास आयुक्त अवधेश कुमार आनंद ने सम्मानित किया. इनमें कबड्डी अंडर-19 बालिका वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली शिवानी कुमारी, कबड्डी अंडर-17 राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले नंदन कुमार, राष्ट्रीय सीनियर सर्किल कबड्डी में सहभागिता करने वाले सुगंध कुमार, राज्यस्तरीय युवा उत्सव के शास्त्रीय गायन विद्या में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कीर्ति सिंह व कराटे अंडर-17 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सोनू निगम को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली कहकशा हुई सम्मानित राष्ट्रीय क्रिकेट अंडर-19 बालिका विद्यालय प्रतियोगिता 2024-25 में सहभागिता करने वाली कहकशा परवीन, टेबुल टेनिस से रीयांशी गुप्ता, हैंडबॉल व ड्रैगन वोट से ममता कुमारी, ड्रैगन वोट से पूजा कुमारी, रूपक कुमार रंजन, गुड़िया कुमारी, प्रहलाद कुमार, किंकर कुमार व आशीष कुमार, एथलेटिक्स से अवधेश कुमार, वुशू से दीपराज आनंद, राजा बाबू, धनिया देवसी व रियांश सिंहा, टेबल टेनिस से नमन गुप्ता, श्रनया आनंद, उत्कर्ष रिगन व आशीष गांगुली, कुश्ती से शिवाय राज, हैंडबॉल से प्रिंस कुमार व शतरंज से समीर वर्धन को भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया. ससमय अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को मिलेगा 10 हजार रुपया परिवहन विभाग अंतर्गत सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को स्वर्णिम घंटा (गोल्डेन आवर) में निःस्वार्थ भाव से अस्पताल पहुंचाने वाले दो व्यक्ति लल्टु कुमार व इंटेश कुमार को गुड सेमेरिटन (अच्छे मददगार) के रूप में प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा परिवहन विभाग बिहार पटना द्वारा दिये जाने वाले 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का प्रतीक स्वरूप डमी चेक प्रदान किया. साथ ही जिलावासियों से अपील की गयी कि सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों की मदद करें. कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को ससमय अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को प्रोत्साहन के रूप में अब 10 हजार रुपया दिया जाता है. सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले व्यक्ति सभी प्रकार की परेशानी जैसे अस्पताल, पुलिस व अदालती प्रक्रियाओं से सुरक्षित हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




