कोढ़ा गैंग के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, स्मैक व चोरी की पल्सर बाइक बरामद

Published by : Kumar Ashish Updated At : 20 May 2026 7:20 PM

विज्ञापन

पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कोढ़ा गैंग के दो सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मधेपुरा. पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कोढ़ा गैंग के दो सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से अवैध नशीला पदार्थ स्मैक, दो मोबाइल फोन व चोरी की पल्सर 220 बाइक बरामद की गयी है. एएसपी प्रवेंद्र भारती ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 19 मई की शाम सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी की पल्सर बाइक से अवैध नशीला पदार्थ बेचने के लिए भर्राही के रास्ते मधेपुरा आ रहे हैं. सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर अपर एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर नवगछिया नदी पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान पल्सर 220 बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर नदी पुल के पास पकड़ लिया. तलाशी लेने पर एक आरोपित के पास से 6 ग्राम तथा दूसरे के पास से 6.65 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. कुल 12.65 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और चोरी की बाइक जब्त की गयी. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला जुराबगंज निवासी सिंटू कुमार व गुरु कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी, बैंक के पास रेकी कर लूटपाट व महिलाओं से चेन छिनतई जैसी कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस के अनुसार, आठ मई को आजाद नगर हनुमान मंदिर के पास महिला से हुई चेन छिनतई की घटना में भी इनकी संलिप्तता सामने आयी है. पुलिस ने बताया कि बरामद पल्सर 220 बाइक कटिहार जिले से चोरी की गयी थी. इस मामले में थाना में एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी टीम में सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, पुअनि कन्हैया कुमार, सिपाही अंकज कुमार, नितेश कुमार, बीएचजी अरुण कुमार सिंह व बीएचजी मो अब्दुल कादिर शामिल थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन