दो शराबी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दो शराबी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र अंतर्गत झलाड़ी गांव से दो शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने दी. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि एएसआइ ब्रजेश कुमार मंगलवार को रात्रि गश्ती के दौरान जैसे ही झलाड़ी वार्ड नंबर तीन पहुंचा तो देखा कि दो व्यक्ति हंगामा कर रहा है, जो पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिये गये व्यक्ति के मुंह से शराब की बदबू आने पर चिकित्सकीय जांच करायी गयी. जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. एक ने नाम लालबहादुर ऋषिदेव व दूसरे ने नाम विकाश ऋषिदेव निवासी झलाड़ी बताया. प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि हिरासत में लिये गये व्यक्ति के खिलाफ सक्षम धारा में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










