अलग- अलग जगहों से दो बाइक की हुई चोरी

Updated:
विज्ञापन
अलग- अलग जगहों से दो बाइक की हुई चोरी

अलग- अलग जगहों से दो बाइक की हुई चोरी

विज्ञापन

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग- अलग जगहों से दो बाइक की चोरी हो गयी है. इस बाबत एक पीड़ित गम्हरिया के बभनी वार्ड सात निवासी मो अजरूद्दीन ने बताया कि वह मवेशी हाट में बकरी खरीदने बेचने का काम करता है. वह बाइक बीआर 50 एम 6814 हाट में ही लगाकर चला गया. आने पर बाइक नहीं थी. वहीं दूसरी बाइक मेडिकल कॉलेज से चोरी हुई है. पीड़ित सुपौल जिला के जदिया के खूंट निवासी मो साजिद ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में बाइक बीआर 50 एक्स 3612 लगाकर इलाज कराने चला गया. आने पर बाइक गायब थी. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज चोरों को पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन