पांच बोतल अवैध सिरप के साथ दो गिरफ्तार

पांच बोतल अवैध सिरप के साथ दो गिरफ्तार
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा मंदिर प्रांगण स्थित प्रतिमा सिंह धर्मशाला से पांच बोतल अवैध सिरप के साथ दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि प्रशिक्षु एसआइ मृत्युंजय कुमार रामनवमी पर्व को लेकर सिंहेश्वर शिव मंदिर प्रागंण में विधि व्यवस्था संधारण के लिए मंदिर के सभी धर्मशाला का निरीक्षण कर रहे थे. इस बीच प्रतिमा सिंह धर्मशाला पहुंचे तो देखा कि दो युवक कुछ झोला में समेट रहा था. जब दोनों युवक की नजर पुलिस बल पर पड़ी, तो दोनों युवक झोला छोड़कर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल ने पकड़ लिया. झोला की तलाशी लेने पर छह हजार रुपया और पांच बोतल अवैध सिरप बरामद हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










